किसान सुबह शौच के लिए अपने खेतों पर जा रहा था। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान बिजली तेज आवाज के साथ किसान के ऊपर गिरी। बिजली गिरने से किसान पूरी तरह से झुलस गया।
थाना सिकंदराराऊ अंतर्गत गांव चरणपुरा में 30 सितंबर की सुबह तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से झुलस कर किसान की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चरणपुरा निवासी 55 वर्षीय किसान प्रेम प्रकाश पुत्र बाबूलाल 30 सितंबर सुबह शौच के लिए अपने खेतों पर जा रहा था। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान बिजली तेज आवाज के साथ किसान के ऊपर गिरी।
बिजली गिरने से किसान पूरी तरह से झुलस गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किसान की मौत के बाद खेत पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। किसान के परिवार में मातम छा गया।