फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में सिंचाई कर घर वापस आ रहे एक किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम सासनी के मोहल्ले कुम्हारियां निवासी रमेश चंद (56) खेतों में पानी लगाकर घर वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में विजयगढ़ रोड पर किला के निकट अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्हें निजी अस्पताल गए। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया। रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई चंद्रपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें