फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेत में खाद लगाने जा रहे किसान की मौत, झटका मशीन से लगा करंट

Tue, 24 Jan 2023 06:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी सिंघा में एक खेत के चारों ओर झटका मशीन से तारों में करंट चल रहा था। खाद लगाने जा रहे एक किसान की झटका मशीन से करंट लगने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
शव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी सिंघा में खेत में खाद लगाने जा रहे एक किसान की झटका मशीन से करंट लगने से मौत हो गई। किसान की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


 मंगलवार की दोपहर को 55 वर्षीय दानवीर सिंह पुत्र किरोड़ी सिंह अपने खेत में खाद लगाने के लिए जा रहे थे। इसी बीच पास के ही खेत में लगी झटका मशीन से उन्हें करंट लग गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर गए। यह देख गांव के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। 

सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे और शव लेकर अपने गांव चले गए। 
विज्ञापन


झटका मशीन ऐसे करती है काम
नीलगाय, सुअर, बंदर भगाने की झटका मशीन एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस होती है, जो 12 Volt बैटरी या सौर उर्जा से चलती है। एक मशीन होती है , जिसमें करंट बनता है। मशीन से तार जोड़कर खेत के चारों और तार कस दिए जाते हैं। इसको चालू करने के बाद तारों में करंट दौड़ जाता है। जब भी कोई पशु उन तारों से टच करता है, उसे जबरदस्त करंट लगता है। इससे पशु ही नहीं कई बार मनुष्य भी  घायल और मर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें