फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने किसान को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
रामनिवास का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

एटा रोड स्थित गांव फुलरई में मंगलवार की दोपहर सड़क पर खड़े एक किसान को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी पर लाया गया। वहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ने बस को कोतवाली पर खड़ा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव फुलरई निवासी किसान रामनिवास पुत्र सरदार सिंह मंगलवार की दोपहर तीन बजे जीटी रोड पर खड़ा था। तभी एटा की तरफ से तेज गति से रोडवेज बस आई और किसान को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की रिपोर्ट रोडवेज बस चालक के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें