फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फंदे पर लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई रंजिश में हत्या की आशंका

Sun, 11 May 2025 05:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

काफी समय से किसान अपनी ससुराल में ही अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बीती रात महाराज सिंह के परिजन एक शादी में गए थे। सुबह जब महराज सिंह नियमित समय पर नहीं उठे तो पड़ोसियों ने घर जाकर देखा। वहां उनका शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव टटी डंडिया में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान का शव उनके ही घर में रविवार सुबह फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी गांव में ही कुछ लोगों से रंजिश है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन


सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करैया निवासी 50 वर्षीय महाराज सिंह पुत्र ज्योतिप्रसाद की ससुराल सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव टटी डंडिया में है। काफी समय से वे अपनी ससुराल में ही अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके दो लड़के दिल्ली में काम करते हैं। महाराज सिंह खुद गांव में खेती-बाड़ी करते थे। पिछले दिनों उनके बेटे का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। बीती रात महाराज सिंह के परिजन एक शादी में गए थे। 

11 मई सुबह जब महराज सिंह नियमित समय पर नहीं उठे तो पड़ोसियों ने घर जाकर देखा। वहां उनका शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों को इसकी सूचना दी गई तो वे आननफानन घर पहुंचे। मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


महाराज सिंह के बेटे बॉबी का कहना है कि गांव में उनकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। इन्हीं लोगों ने उनके पिता की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीओ जेके अस्थाना ने बताया कि शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें