फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किशोरी और उसे डसने वाले सर्प का पकड़कर परिजन पहुंचे अस्पताल, फिर हुआ यह

Mon, 13 Oct 2025 05:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महक अपने परिजनों के साथ खेत से धान की फसल काट रही थी। इसी दौरान पौधे के नीचे छिपे सर्प ने उसके पैर में डस लिया। सांप के डसते ही किशोरी घबरा गई और बदहवास होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
सांप प्रतीकात्मक - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद में सासनी के गांव तिलौठी भोजगढ़ी में खेत में काम कर रही किशोरी को सर्प ने डस लिया। परिजन बदहवास हालत में किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहर के तोड़ के लिए सर्प को भी बोतल में बंद कर जिला अस्पताल ले आए।

विज्ञापन


महक (17) पुत्री रिजाक रविवार की दोपहर अपने परिजनों के साथ खेत से धान की फसल काट रही थी। इसी दौरान पौधे के नीचे छिपे सर्प ने उसके पैर में डस लिया। सांप के डसते ही किशोरी घबरा गई और बदहवास होकर गिर पड़ी। इधर परिवार के लोग उसकी तरफ दौड़े। कुछ लोग उसे लेकर सीएचसी सासनी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

दूसरी तरफ परिजनों ने गांव के लोगों की मदद से सर्प को पकड़कर एक बोतल में बंद कर लिया। जहर की काट के लिए परिजन सर्प को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। कुछ देर के उपचार के बाद महक की हालत में सुधार आ गया। चिकित्सक ने परिजनों को बताया कि सर्प जहरीला नहीं था, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें