फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम के बाहर धरने पर बैठे अनुज के परिजन, हंगामा

Sat, 03 Oct 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
दीक्षा के बाद अनुज ने सोशल मीडिया पर साझा किया था खुद का वीडियो।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद से लापता अनुज चौधरी (17) के परिजन शुक्रवार को वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर तीन माह से गुमराह करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजनों का कहना था कि उनका बेटा आश्रम में ही है और यहां के लोग उसकी कोई जानकारी नहीं दे रहे। देर शाम सीओ वृंदावन के आश्वासन के बाद परिजन धरने से उठे।
विज्ञापन


गांव खेड़ा बरामई निवासी राजवीर सिंह किसान हैं। चार बेटियों के बीच उनके इकलौते बेटे अनुज ने 26 जून 2026 को संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से दीक्षा ली थी। इसके बाद वह घर आ गया था। तीन जुलाई को अनुज संत के दर्शन की कहकर घर से गया और फिर लौटकर नहीं आया। परिजन उसकी तलाश में वृंदावन पहुंचे, लेकिन अनुज का कुछ पता नहीं चला।
चार जुलाई को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई, लेकिन सादाबाद पुलिस भी उसे नहीं खोज सकी। किशोर के चाचा जितेंद्र ने बताया कि वे लोग तीन जुलाई से वृंदावन में राधा केली कुंज से लेकर हर मंदिर, आश्रम व यमुना घाट पर भतीजे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। राधा केली कुंज से आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन कोई अनुज के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन


जितेंद्र ने आरोप लगाया कि आश्रम से लगातार आश्वासन दिए जा रहे थे और दुत्कारा जा रहा था, जिसे परिवार का सब्र जवाब दे गया। शुक्रवार की सुबह आश्रम के बाहर फर्श बिछा कर परिवार के लोग बैठ गए। ग्रामीण व रिश्तेदार भी वृंदावन पहुंच गए। धरने की जानकारी पर वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची और शाम तक परिजनों को समझाती रही।
दादी मुन्नी देवी का रोते हुए कहना था कि उनका नाती आश्रम में ही है। परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में आश्रम के साधक बाहर आए, जिन्होंने अनुज के आश्रम में न होने का दावा किया, लेकिन परिजन इस दावे से संतुष्ट नहीं हैं। जितेंद्र ने बताया कि वृंदावन सीओ ने तीन से चार दिनों के भीतर अनुज को खोजने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद वे धरने से उठ गए हैं।


महात्मा ने कहा था कि दो घंटे में मिल जाएगा
अनुज के चाचा जितेंद्र का आरोप है कि आश्रम के एक महात्मा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि दो घंटे में बेटा मिल जाएगा, लेकिन शुक्रवार तक अनुज के बारे में कुछ पता नहीं चला। उनका आरोप है कि पूर्व में भी आश्रम से परिवार को धक्का देकर बाहर कर दिया था। सादाबाद पुलिस भी छानबीन करने पहुंची थी, लेकिन पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए।


शिष्य की मौत के बाद से परिजन चिंतित
अनुज चौधरी पांच भाई बहनों में अकेला भाई है और चौथे नंबर का है। इसी साल उसने 12वीं की परीक्षा पास की है। वराह घाट स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रह रहे हैं। 25 सितंबर की सुबह इसी भवन की चौथी मंजिल से गिरकर उनके शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। यही वजह है कि मां मीना देवी, बहनें व परिवार के अन्य सदस्य डरे हुए हैं।



किशोर की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। सादाबाद से एक टीम वृंदावन भेजी गई है। इधर, सर्विलांस व एसओजी को लगाया है। जल्द ही किशोर को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन

-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें