फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बेटे के शव के लिए एसपी के चक्कर लगा रहा परिवार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सासनी में एक सप्ताह पहले मिले शव को पाने के लिए लहौर्रा के नौरंगीलाल का परिवार परेशान है। परिवार लगातार थाने व एसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा है। शनिवार को पीड़ित परिवार एसपी से मिला। एसपी ने इस परिवार को सोमवार तक घटना के पर्दाफाश का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




दरअसल, इस शव पर दो परिवारों ने दावेदारी कर रखी है। मुस्लिम परिवार ने इसे अपने बेटे का शव समझकर दफना दिया है। इसके बाद गांव लहौर्रा के हिंदू परिवार ने इस शव पर अपना दावा किया है। पुलिस शव को कब्र से निकालने से पहले डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि जांच स्पष्ट हो सके।



बता दें कि नौ मई को इगलास रोड स्थित कॉलोनी में क्षत-विक्षत शव मिला था। कपड़ों के आधार पर गांव गढ़ौआ के साबिर ने शव की शिनाख्त अपने बेटे हाशिम (25) के रूप में की थी। साबिर ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार ने बिना देरी किए कपड़ों से ही शव का शिनाख्त कर ली और सासनी कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। शव को दफना दिया गया था।
विज्ञापन





इस घटनाक्रम के बाद गांव लौहर्रा के नौरंगीलाल परिवार के साथ सासनी कोतवाली पहुंचे तथा उक्त शव बेटे सुभाष (32) का होने का दावा किया। तब से वे लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को परिजन एसपी कार्यालय भी पहुंचे थे तथा कब्र से शव निकलवाकर सुपुर्द करने की मांग की गई थी। परिवार का कहना है कि वे फोटो से शव की पहचान कर चुके हैं। शव उनके बेटे का ही है।






डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस इस प्रकरण में नौरंगीलाल व साबिर का डीएनए सैंपल दिलवा चुकी है। जिला अस्पताल से यह डीएनए सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। सासनी पुलिस डीएनए रिपोर्ट आते ही शव सुपुर्द करने का आश्वासन दे रही है। वहीं नौरंगीलाल का कहना है कि पोस्टमार्टम में ही शव का धर्म स्पष्ट हो जाना चाहिए था। पुलिस का कहना है कि शव क्षत-विक्षत हालत में था।






हैदराबाद से लौटी पुलिस

11 मई की शाम को ही हैदराबाद से हाशिम का फोन अपनी भाभी के पास आ गया था। मंगलवार को सासनी पुलिस हैदराबाद पहुंच गई थी तथा वहां पांच दिनों से हाशिम की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक हाशिम वीडियो में तो नजर आया है, लेकिन कहीं मिला नहीं। शनिवार को सासनी पुलिस खाली हाथ लौट आई।
विज्ञापन








प्रकरण गंभीर है और छानबीन जारी है। एक परिवार मिलने आया था। उन्हें जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।

-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें