फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उल्टी-दस्त के मरीजों से भरे जिला अस्पताल के वार्ड

Sun, 17 May 2026 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के बीच जिले में मौसमी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि सरकारी और निजी अस्पतालों में डायरिया, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। रोजाना इन बीमारियों से पीड़ित 25 से 30 मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के मुख्य वार्ड से लेकर इमरजेंसी तक सभी वार्ड फुल हैं।
विज्ञापन







पिछले 18 वर्षों में जिला अस्पताल की क्षमता में वृद्धि नहीं हुई है। 70 बेड के अस्पताल में समय के साथ जगह कम पड़ती जा रही है। यहां रोजाना ढाई से तीन हजार मरीज परामर्श के लिए पहुंचते हैं और 30 से 34 मरीज इमरजेंसी के जरिये भर्ती किए जाते हैं। रोजाना आईपीडी के मरीज आने के चलते अस्पताल में जगह कम पड़ जाती है। मरीजों की जल्दी छुट्टी भी करनी पड़ती हकारण मरीजों की जल्दी छुट्टी भी करनी पड़ती है।




वार्ड में लगाए जा रहे अतिरिक्त बेड

अचानक बढ़े मरीजों के दबाव के आगे स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। अस्पताल के सभी बेड भर जाने पर अतिरिक्त बेड लगाए जा रहे हैं। हर वार्ड में दो-दो बेड बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में भी पेट दर्द, उल्टी व दस्त की समस्या से जूझ रहे मरीजों को ड्रिप चढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन







बाहर का खान-पान और दूषित पानी बन रहा जहर

फिजिशियन डाॅ. अवधेश ने बताया कि इस मौसम में डायरिया फैलने की मुख्य वजह तेज धूप, दूषित पानी और दूषित खान-पान है। गर्मी के कारण खाने की चीजें बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। बाजार में बिकने वाले खुले कटे फल, गन्ने का रस, और बासी भोजन में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। बाहर का तला-भुना भी नुकसान पहुंचा रहा है।










गर्मी के कारण अचानक पेट दर्द, उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बेड की कमी को देखते हुए अतिरिक्त वार्डों की व्यवस्था की जा रही है और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सभी चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


-डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें