फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शादी में गया था परिवार, घर में लगी आग

विज्ञापन
गांव गंगौली में मकान में आग लगने के बाद जला सामान।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के गांव गंगौली में मंगलवार देर रात एक बंद घर में आग लग गई। जिससे घर का सारा सामान जल गया। परिवार शादी में गया हुआ था। ग्रामीणों ने आग देखी तो दमकल को सूचना की। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन




गांव गंगौली के रहने वाले केहरी सिंह खेतिहर मजदूर हैं। मंगलवार को उनकी भांजी की शादी थी। पूरा परिवार भात लेकर हाथरस आया हुआ था। पीछे से देर रात लगभग 12 बजे के करीब घर में आग लग गई। गांव से दो बरात भी गई हुईं थीं, जिससे रात को चहल-पहल नहीं थी।



देर रात जब ग्रामीण बरात से लौटे तो उन्हें केहरी सिंह के घर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। शोर मचाकर उन्होंने लोगों को एकत्रित किया। दमकल व पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। दो दमकल वाहनों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन





सूचना मिलते ही केहरी सिंह आनन-फानन गांव पहुंचे। घर का हाल देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, कपड़े, कुछ रुपये व जेवर आदि सामान जल चुका था। परिवार बुधवार को दिनभर नुकसान का आंकलन करते हुए आंसू बहाता रहा। सीएफओ आरके वाजपेयी ने बताया कि आग पर समय से काबू पा लिया गया था। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें