एसडीओ विद्युत की गाड़ी लेकर कुछ लोग बिजली की चेकिंग करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों को पकड़कर पीट दिया था। इस मामले में कोतवाली हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज हुआ था।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव फरौली में विद्युत विभाग की फर्जी टीम को पीटने के मामले की जांच के लिए विभागीय टीम 7 अगस्त को गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। लाइनमैन और एसडीओ के बयानों को भी टीम ने अपनी जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले गांव फरौली में एसडीओ विद्युत की गाड़ी लेकर कुछ लोग बिजली की चेकिंग करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों को पकड़कर पीट दिया था। इस मामले में कोतवाली हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज हुआ था।
मामले में विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई थी। अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया। इसमें अधिशासी अभियंता सासनी अभिनव तिवारी और अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड इमरान खान को शामिल किया गया। 7 अगस्त को दोनों अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
एक्सईएन अभिनव तिवारी ने बताया कि गांव के प्रधान सहित आम लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। लाइनमैन, जेई व एसडीओ के भी बयान दर्ज किए गए हैं। इसके आधार पर जांच आख्या एसई को प्रेषित की जाएगी।