खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को अब कई सुविधाएं मिलेंगी। इनडोर खेलों के लिए कई निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इन पर नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दर्शकों के लिए बैठने, शौचालय आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।
खेल स्टेडियम में नौ करोड़ रुपये की लागत से खिलाडि़यों की सुविधा के लिए कई कार्य कराए जाएंगे। इंडोर जिम, बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, दर्शकों के बैठने के लिए बैंच, शौचालय आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि खिलाडि़यों को तैयारी करने के लिए अब अधिक साधन मिलेंगे। स्टेडियम में फुटबॉल व जूडो के प्रशिक्षक पहले थे मौजूद हैं। अब एक एथलेटिक और एक जिम्नास्टिक के प्रशिक्षक भी मिल गए हैं।