फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पेट्रोल भरवाते समय बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे पंप कर्मचारी

Wed, 09 Apr 2025 11:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दिलशाद अपनी बाइक में समामई स्थित ओमप्रकाश फिलिंग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक में आग लग गई। आग लगते ही बाइक स्वामी और पेट्रोल पंप के कर्मचारी पहले तो भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन
बाइक में लगती आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी के गांव समामई स्थित ओमप्रकाश फिलिंग पेट्रोल पंप पर 9 अप्रैल की दोपहर को पेट्रोल भरवाते समय बाइक में तेज आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप कर्मचारी भी जान बचाकर भागे। फायर सिलिंडर की मदद से आग बुझाई गई। अग्निशमन विभाग की दमकल भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक बाइक जलकर राख हो गई। 

विज्ञापन


9 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे अलीगढ़ की तरफ से आ रहे हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पवलोई निवासी दिलशाद पुत्र नवाब खान अपनी बाइक में समामई स्थित ओमप्रकाश फिलिंग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक में आग लग गई। आग लगते ही बाइक स्वामी और पेट्रोल पंप के कर्मचारी पहले तो भाग खड़े हुए, लेकिन कुछ देर बाद पंप पर उपलब्ध फायर सिलिंडर की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग बुझ चुकी थी और बाइक जलकर राख हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि फिलिंग स्टेशन पर 10 फायर सिलिंडर उपलब्ध थे, जिनकी मदद से आग बुझाई गई थी। इस पंप पर सीएनजी भी भरी जाती है। यदि आग बढ़ जाती तो हादसा बड़ा हो सकता था। सीएनजी पंप के हिसाब से यहां आग बुझाने के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके वाजपेयी का कहना है कि पेट्रोल पंप आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें