फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव से मनाई विश्वकर्मा जयंती

Sun, 18 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विश्व कर्मा जयंती पर रोडवेज वर्कशॉप पर पूजन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धनधान्य और सुख समृद्धि की अभिलाषा लिए स्वर्गलोक से लेकर द्वारिका तक के रचियता भगवान विश्वकर्मा की जयंती शनिवार को जनपदभर में पूर्ण आस्था व श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस दिन लोगों ने विधिविधान पूर्वक औजारों व यंत्रों की पूजा कर हवनयज्ञ भी किया।
विज्ञापन


धातुओं के रचियता भगवान विश्वकर्मा का पूजन करने से व्यापार में तरक्की होती है। इस दिन आद्योगिक क्षेत्रों, फैक्ट्रियों, लोहे की दुकान, वाहन शारुम, सर्विस सेंटर आदि में औजारों और यंत्रो की पूजा अर्चना की जाती है। मशीनों, औजारों की सफाई व रंग रोगन भी किया जाता है।

शनिवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर आगरा रोड स्थित हाथरस डिपो बस स्टेंड और कार्यशाला में भगवान विश्वकर्मा की जयंती हवनयज्ञ कर मनाई गई। हवनयज्ञ से पूर्व कार्यशाला के सभी यंत्रों, औजारों और मशीनों की पूजा अर्चना भी हुई। इस मौके पर रोडवेज अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


 गिजरौली बिजलीघर और काशीराम बिजलीघर पर भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधिविधान पूर्वक की गई। पहले बिजली मशीनों, औजार व यंत्रों की पूजा हुई, उसके बाद हवनयज्ञ में आहुतियां दी गई। नाई के नगला स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज पर भी टेलीफोन मशीनों की पूजा अर्चना हुई। भगवान विश्वकर्मा के छविचित्र पर माल्यापर्ण किया गया। इस मौके पर एसडीओ आरके राना, यश तिवारी, नाहर सिंह आदि मौजूद थे। इधर, कई शीतग्रहों पर भी संचालकों द्वारा मशीनों की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें