फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मानदेय नहीं मिलने पर काम करने में जताई असमर्थता

Wed, 25 Mar 2026 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे रोजगार सेवक। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम लवगीत कौर को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने पिछले लगभग 30 माह से लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान न होने के कारण काम करने में असमर्थता व्यक्त की है।
विज्ञापन




रोजगार सेवकों ने बताया कि उन्होंने विभाग के निर्देशों के अनुसार जिले के लक्ष्यों को पूरा करने में पूर्ण योगदान दिया है। इसमें विभागीय कार्यों के अतिरिक्त क्रॉप सर्वे जैसे अन्य कार्य भी शामिल हैं। विभागीय शिथिलता के कारण उन्हें लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है और ईपीएफ की देयता भी लंबित है।



ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि पिछली दिवाली और वर्तमान में भी मानदेय न मिलने से उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियां प्रभावित हुई हैं। गंभीर आर्थिक संकट के चलते वे अपने विभागीय दायित्वों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन




मानदेय न मिलने के कारण ग्राम रोजगार सेवक आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में चौधरी जगवीर, रविकांत शर्मा, अनिल, चंद्रमोहन, मेघ सिंह, अवनीश कुमार, राहुल, सत्यप्रकाश, अंशुल, मुकेश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें