फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिजली घर पर कंट्रोल पैनल में धमाका, पांच घंटे गुल रही बिजली, शाम को आपूर्ति हुई चालू

Fri, 29 Aug 2025 10:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बिजली न आने की वजह से क्षेत्र के उद्योग धंधे प्रभावित हुए। आटा चक्की और स्पेलर भी खामोश रहे। शाम को आपूर्ति चालू हो पाई।
विज्ञापन
जैतई रोड स्थित 33/11 केवी बिजलीघर पर बीसीवी को ठीक करते विद्युत कर्मचारी - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के जैतई रोड स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 29 अगस्त की सुबह 11 केवी के बीसीवी कंट्रोल पैनल में तेज धमाका हो गया, जिससे सादाबाद से जुड़े सभी विद्युत उपकेंद्रों और फीडरों की बिजली गुल हो गई। करीब पांच घंटे तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इस दौरान उमस और भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। शाम को बार-बार ट्रिपिंग की समस्या ने भी उपभोक्ताओं का रोष बढ़ा दिया। लोगों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नाराजगी दिखाई दी। 

विज्ञापन


तमाम संसाधनों की उपलब्धि व ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने के बाद भी टीटीजेड क्षेत्र में आने वाले सादाबाद तहसील क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बेपटरी है। किसी भी ट्रांसफॉर्मर या फिर बीसीवी में समस्या आने पर पूरे सादाबाद क्षेत्र की बिजली गुल कर दी जाती है। जिससे हजारों उपभोक्ता परेशान होते हैं, हालांकि टीटीजेड क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश हैं। 

29 अगस्त सुबह करीब 10 बजे जैतई रोड स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 11 केवी के बीसीवी कंट्रोल पैनल में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसमें तेज धमाका हो गया। विद्युत कर्मचारियों की टीम कई घंटों तक इस कंट्रोल पैनल को ठीक करने में जुटी रही। सुबह करीब 10 बजे गुल हुई बिजली को पांच घंटे बाद दोपहर तीन बजे सुचारू किया जा सका, लेकिन इसके बाद भी ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता बेहाल रहे। 
विज्ञापन


बिजली न आने की वजह से क्षेत्र के उद्योग धंधे प्रभावित हुए। आटा चक्की और स्पेलर भी खामोश रहे। एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि बीसीवी के कंट्रोल पैनल में तकनीकी खराबी आ गई थी, इस वजह से बिजली गुल रही, शाम को आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें