फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में बिक रहीं एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और दूषित हलवा

Wed, 30 Aug 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
मेला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर में लग रहे मेला श्री दाऊजी महाराज के मेले चाट पकौड़ी, कोल्ड ड्रिंक्स और हलवा पराठा आपकी सेहत को खराब कर सकता है। मेले में दुकानदार एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक और दूषित हलवा पराठा को खपा रहे हैं। बुधवार को एफडीए की टीम ने मेले में लगीं खान पीन की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक व दूषित हलवा पराठे को नष्ट कराया गया। 
विज्ञापन


जिला अभिहीत अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में चले इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह, नगर खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह राना और सुरेश कुमार ने किला गेट स्थित कृष्णा कैंटीन का निरीक्षण किया। यहां टीम को मिरिंडा कोल्डड्रिंक एक्सपायरी डेट की बिकती हुई मिली। एक्सपायरी डेट की सभी कोल्डड्रिंक्स को नष्ट कराया गया।

दीवानी कैंटीन किलागेट नरेंद्र गुप्ता के यहां पंजीयन नहीं मिला। ब्रजवासी पान भंडार और बनवारी लाल की कैंटीन पर घटिया पानी के पाउचों की बिक्री होते हुए मिली। ब्रजवासी के यहां बिना बीआईएस के सौ पानी के पाउच और बनवारीलाल के यहां बिना बीआईएस के 250 पाउचों को नष्ट करा दिया गया। मेला परिसर में लगी खजला व बासी व दूषित हलवा पराठा को काफी मात्रा में नष्ट कराया गया। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि खाद्य वस्तुओं को ढक कर बेचें और कोई भी बासी व दूषित खाद्य पदार्थ न बेचें, जिससे लोगों की सेहत खराब हो।
विज्ञापन


ऐसा न करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मेले में दुकानदारों से यह भी कहा गया कि जिन खाद्य कारोबारकर्ताओं के पास लाइसेंस पंजीयन नहीं है, वह अविलंब खाद्य पंजीकरण व लाइसेंस प्राप्त कर लें। बिना लाइसेंस खाद्य व्यवसाय न करें और बिना बीआईएस प्रमाण पत्र के पानी न बेचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें