फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तारें, खराब उपकरणों से चरमराई बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में जर्जर तारों व खराब उपकरणों की वजह से नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। रात में बिजली नहीं होने पर गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। बृहस्पतिवार को युवा व्यापार मंडल ने एसडीओ को ज्ञापन देकर व्यवस्था में सुधार करने की बात कही है। साथ ही व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हमलोग पूरी जनता के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
बता दें कि गर्मी में नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। रात में घंटों-घंटों तक बिजली गुल रहती है। लोग गर्मी से बचने के लिए रात भर सड़क व छतों पर टहलते रहते हैं। रात में सोना मुहाल हो गया है। युुवा व्यापार मंडन ने नगर अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय के नेतृत्व में बिजलीघर जाकर एसडीओ देवेंद्र कुमार को पूरा हाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरीश मोहन गुप्ता ने फोन पर एक्सईएन से वार्ता कर हालात को ठीक करने को कहा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो लोग सड़कों पर उतर प्रदर्शन करेंगे। मौके पर केके राघव, पंकज गुप्ता, नीरज वैश्य, प्रवीण वार्ष्णेय, रितिक गुप्ता, अभिषेक सभासद, सूरज वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें