फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसावर में मिली एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक, एफडीए ने भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बिसावर के गांव नगला छत्ती में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बिकने की शिकायत पर सादाबाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनेंद्र सिंह राना ने कस्बा बिसावर स्थित एक दुकान पर छापे मार की कार्रवाई की। एफडीए ने 250 एमएल के एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक का नमूना संग्रह कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
मुनेंद्र सिंह राना ने बताया कि सादाबाद सहपऊ नगर और क्षेत्र में कहीं भी एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक की बिक्री को सहन नहीं किया जाएगा। जो लोग ऐसा करके लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे जिले में एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर से दूर के बाजारों, गांव व चौक-चौराहों पर कोल्ड ड्रिंक्स बेचने वाली दुकानों की जांच की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह ने लोगों से एक्सपायरी डेट चेक करने के बाद ही कोल्ड ड्रिंक्स खरीदने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें