फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 20 सेक्टर व चार जोन में बांटे परीक्षा केंद्र, 96 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए 96 केंद्रों को 20 सेक्टर व चार जोन में बांटा गया है। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त व्यवस्थापक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होनी है। इस वर्ष जिले में 96 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनपर करीब 45 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सेक्टर व जोनल की तैनाती कर दी गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा का अयोजन किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।

इधर, परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भी अक्रूर इंटर कॉलेज से वितरित की जा रही हैं। इस संबंध में डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है 24 फरवरी से परीक्षा शुरू होनी है। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें