पत्नी ने अपनी मर्जी से गांव में ही रहने वाले अन्य व्यक्ति के साथ शादी कर ली और उसी गांव में रहने लगे। पूर्व पति को यह बुरा लगा और उसने मौका देखकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई।
पूर्व पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने वांछित पूर्व पति को मानिकपुर वाले ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
14 फरवरी को वादी पंकज कुमार पुत्र धनपाल निवासी ग्राम भुखलारा ने थाना सहपऊ में तहरीर दी कि वह ओर उसकी पत्नी प्रीती ने करीब पांच माह पूर्व अपनी मर्जी से शादी कर ली थी और गांव में रहने लगे। शादी से नाराज होकर प्रीती का पूर्व पति जीतू उसे परेशान करने लगा। 13 फरवरी को भाभी सरिता व प्रीती गांव से बाहर रसगवां की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी जीतू पुत्र बनवारी ने प्रीती के सिर व गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना सहपऊ अभियोग पंजीकृत हुआ। घायल प्रीती को उपचार के लिए सीएचसी सहपऊ लाया गया, जहां से आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया । इलाज के दौरान प्रीती की मौत हो गयी ।
आज 17 फरवरी को थाना सहपऊ पुलिस ने नामजद आरोपी जीतू को मानिकपुर वाले ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।