फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा में भक्ति गीतों पर झूमे भक्त

Sun, 18 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
पथवारी माता मंदिर से पदयात्रा में शामिल देवी भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किला गेट स्थित प्राचीन पथवारी माता मंदिर से चतुर्थ पदयात्रा धूमधाम से निकाली गई। पदयात्रा के भ्रमण के दौरान शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। पदयात्रा शुरू होने से पूर्व धार्मिक विद्वानों के सानिध्य में पूजा-अर्चना हुई और माता रानी को डोला में विराजमान किया गया।
विज्ञापन


भक्तों ने सामूहिक रूप से आरती उतारी और पदयात्रा की शुरुआत हुई। संकीर्तन मंडल द्वारा माता रानी के भक्ति गीत गाए जा रहे थे। मधुर संगीत पर भक्त नाचते झूमते हुए साथ चल रहे थे।

शहर भर में जगह पदयात्रा का पुष्प वर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया गया। शहर भ्रमण के बाद मंदिर परिसर पर पहुंचकर पदयात्रा संपन्न हुई। आयोजक पं. मुन्नालाल शर्मा व डॉ. मुकुल दीक्षित ने कहा कि पथवारी माता मंदिर पर सोमवार की शाम छह बजे से भव्य फूल बंगला और छप्पन भोग के दर्शन होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। पदयात्रा में प्रमुख रूप से डॉ. मुकुल दीक्षित, मनोज शर्मा, गोविंद, मनोज शर्मा, बबलू पंडित, किशनलाल शर्मा, कन्हैया लाल वार्ष्णेय, महावीर प्रसाद गौतम, कन्हैया लाल राजपूत, सौरभ शर्मा, मुकेश शर्मा, रामपाल सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें