फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हंसी मजाक कर रहे थे सभी.. अचानक धमाके के साथ सब खत्म

Mon, 23 Nov 2026 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस। भीषण सड़क हादसे में घायल इसराना की आंखों में हादसे की भयावह तस्वीर साफ दिख रही थी। इसराना ने बताया कि वे सभी हंसी-मजाक करते हुए अपनी बातों में व्यस्त थे। तभी जोर की टक्कर लगी। हम लोग चीखे-चिल्लाए भी लेकिन रोडवेज बस रुकी नहीं और साइड से टेंपो पलटते हुए चली गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते हुए इसराना फफक पड़ीं। हादसे में उनकी मां रिहाना उर्फ छोटी के अलावा मौसी, मामी व मामी के बेटे की मौत हुई है। इमरजेंसी में भर्ती रहने के दौरान उन्हें केवल मां व मौसी की मौत की जानकारी थी।
उन्होंने बताया कि टेंपो पलटते ही खामोशी छा गई। इसराना ने बताया कि वे बेहोश हो गईं। टक्कर लगते ही उनका दिमाग सुन्न हो गया था। जब होश आया तो हर तरफ खून पड़ा था। मां रिहाना टेंपो की सीट पर पड़ी थीं। मौसी आगे की तरफ झुकी हुई थीं। उन्होंने उठाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं उठीं।
विज्ञापन

लोगों ने उन्हें व अन्य लोगों को बाहर निकाला। मामी व उनके बेटे के सिर से खून बह रहा था। वे बेहोश थे। यह देख वे घबरा गईं और वहीं फूट-फूटकर रोने लगीं।
इसराना ने बताया कि टेंपो की पिछली सीट पर मां, मौसी व मामी बैठी थीं। उनके सामने बेंच पर वे, उनकी बहन कमरजहां व सानिया बैठे हुए थे। जूबी व उसका भाई फहाद ड्राइवर के पास आगे बैठे थे। इसराना ने बताया कि टेंपो एक साइड में चल रहा था। बस ही तेज रफ्तार में आई और रौंदते हुए चली गई। कुछ ही सेकंड में सब खत्म हो गया।

कई दिनों से कर रहे थे शादी की तैयारी
इसराना ने बताया कि उनकी शादी कुछ महीने पहले हुई। वे पति के साथ अपनी मां, मौसी व मामा के पास ही रहती हैं। पति पेंट का काम करते हैं। मौसी की शादी को लेकर वे काफी खुश थे। पूरा परिवार काफी समय बाद किसी कार्यक्रम में जा रहा था। वहां भी कई लोग मिलने वाले थे। कई दिनों से तैयारी चल रही थी। खरीदारी भी की थी। सुबह मौसी से फोन पर बात हुई थी, उन्हें बताया था कि आ रहे हैं, लेकिन रास्ते में ही सब खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें