यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का मूल्यांकन चल रहा है। कक्षा 10 का मूल्यांकन पूरा हो गया है। कक्षा 12 की कुछ उत्तर पुस्तिकाएं जांचना बाकी हैं। कक्षा 10 व 12 के मूल्यांकन पूरा होने के बाद जल्दी ही परिणाम घोषित हो सकता है।
यूपी बोर्ड की दवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इंटरमीडिएट की 9534 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए शेष हैं। 29 मार्च को इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
हाथरस जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तीन केंद्र निर्धारित किए थे। पीबीएएस इंटर कॉलेज व श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 मार्च को खत्म हो गया। दोनों केंद्रों पर कुल 152722 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सरस्वती इंटर कॉलेज में चल रहा है। 28 मार्च को इस केंद्र पर 127276 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 581 परीक्षकों में से 122 परीक्षक उपस्थित रहे। डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। जल्द ही इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी पूर्ण हो जाएगा।