फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले में नामजदों के यहां ईओडब्ल्यू की टीम ने पुलिस के साथ दीं दबिशें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ ।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले के मामले अब नामजदों के साथ घोटाले के दायरे में आने वालों पर ईओडब्ल्यू का शिंकजा कसना शुरू हो गया है। शनिवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने जिले में कई स्थानों पर नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर दबिशें दी। पुलिस ने नामजदों के न मिलने की स्थिति की स्थिति में घरों पर वारंट चस्पा कर दिए हैं। इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में अब स्कूल संचालकों की धरपकड़ को लेकर शनिवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने कई स्थानों पर दबिशें दी। दबिशें को लेकर नामजदों व स्कूल संचालकों में खलबली मची रही। ईओडब्ल्यू सेल इंस्पेक्टर शिव प्रकाश दुबे ने बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले में एफआईआर हो चुकी है। आरोपी फरार हैं, गिरफ्तारी के कोतवाली पुलिस की मदद से नामजदों के यहां दबिशें दी गई हैं, लेकिन सभी नामजद नहीं मिले। सभी नामजदों के घरों पर वारंट चस्पा कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस ने गांव भुररका रतिभानपुर नगर के एक स्कूल में दबिश दी। नामजदों को इसकी भनक लग गई तथा वे अपने घरों से गायब हो गए। उन्होंने बताया कि अब कुर्की की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहीं पुलिस को शिकायत मिली कि नगर के एक आरोपी के यहां पुलिस की बाइक मोबाइल कर्मी बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें