बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
नगर पालिका परिषद के बहुचर्चित फर्जी नियुक्ति प्रकरण की गाज नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य पर गिरी है। शासन ने उनको निलंबित कर दिया है। कर संग्रहक के पद पर फर्जी नियुक्ति किए जाने के मामले में अधिशासी अधिकारी के अलावा पालिका के ही दो बाबुओं पर भी नियमों के विपरीत नियुक्ति करने के आरोप लगे थे।
गौरतलब है कि इस मामले में पालिका के दो कर्मियों को चेयरमैन पहले ही प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ चेतावनी जारी कर चुके हैं। स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के निदेशक डॉ. अनिल कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में 20 मार्च को ईओ स्वदेश आर्य को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू किये जाने की जानकारी दी गई है। इस प्रकरण का जांच अधिकारी अपर आयुक्त (प्रशासन) अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ को नियुक्त किया गया है।
नगर पालिका परिषद में जो फर्जी नियुक्ति हुई थी, वह डीएम कार्यालय के कर्मचारियों की घोर लापरवाही के चलते हुई थी। नियुक्ति पत्र वहीं से आया था। पालिका कर्मियों की सजगता के चलते ही यह प्रकरण खुला है। पालिका ने शासनादेश के संबंध में शासन को पत्र भेजा था। इस प्रकरण में जिन दो बाबुओं के नाम आए थे, उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ चेतावनी दी गई है।
-आशीष शर्मा, चेयरमैन हाथरस