फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव पर ईओ को नोटिस

Sun, 24 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका हाथरस के अधिशासी अधिकारी बालकृष्ण कुम्हेरिया और सेनेटरी इंस्पेक्टरों के विरुद्ध एसडीएम सदर राकेश गुप्ता ने सीआरपीसी की धारा 133 के तहत नोटिस देकर पुलिस कार्यालयों में जलभराव पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


अगर ईओ के जवाब से एसडीएम संतुष्ट नहीं हुए तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। बीते दिनों बारिश के कारण पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों में जलभराव की समस्या को देखते हुए सदर कोतवाल ने एसडीएम को सीआरपीसी की धारा 133 के तहत रिपोर्ट दी थी।

इसमें कहा गया था कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण पुलिस कार्यालयों में जलभराव है और इससे निजात दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाए हैं। एसडीएम ने इस रिपोर्ट के बाद ईओ और सेनेटरी इंस्पेक्टराें को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


हालांकि शहर कोतवाली पुलिस के एसडीएम को रिपोर्ट देने के बाद नगर पालिका के  कर्मचारियों ने कोतवाली के बाहर स्थित नाले की सफाई भी कराई है। लेकिन इस सफाई से पुलिसकर्मी संतुष्ट नहीं हैं। मालूम हो कि बीते दिनों हुई बारिश के बाद पुराने एसपी ऑफिस में बने सीओ सासनी कार्यालय, क्राइम ब्रंाच, डीसीआरबी, शहर कोतवाली आदि कार्यालयों में बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें