ईओ ने कराया अनशन खत्म, जल्द होगी प्रमोशन की मांग पूरी
लंबे समय से प्रमोशन की मांग पूरी नहीं होने पर शुरू हुआ था अनशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रमोशन की मांग को लेकर मंगलवार को जलकल टैक्नीकल कर्मचारी संघ के बैनर तले जलकल कार्यालय प्रांगण में पदाधिकारियों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। जानकारी होने पर नगर पालिका के ईओ पहुंच गए। क्रमिक अनशन पर बैठे पदाधिकारियों से मौखिक वार्ता कर 15 दिन में प्रमोशन की कार्यवाही कर अवगत कराने का आश्वासन दिया। मौखिक आश्वासन मिलने के बाद पदाधिकारियों ने अनशन को समाप्त कर दिया।
उल्लेखनीय कि जलकल टैक्नीकल कर्मचारी संघ द्वारा लंबे समय प्रमोशन की मांग की जा रही है, बल्कि कर्मियों की मांग पर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर मंगलवार को मनोज कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार सुबह दस बजे क्रमिक अनशन पर बैठ गए। नगर पालिका के ईओ ने कर्मियों को समझा-बुझाकर प्रमोशन की लंबित चल रही मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। अनशन को खत्म कराया। इस मौके पर संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।