फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कभी भी आ सकते हैं ऊर्जा मंत्री, अफसरों को मिले संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कभी भी आ सकते हैं ऊर्जा मंत्री, अफसरों को मिले संकेत
विज्ञापन

रिकॉर्ड कर रहे दुरुस्त, चेंकिंग अभियान में भी आई तेजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में कभी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आ सकते हैं। बिजली अफसरों के आगमन के संकेत मिल गए हैं। इसलिए स्थानीय बिजली अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। कार्यालयों में रिकार्ड आदि को दुरुस्त करने के साथ चेकिंग अभियान में भी तेजी आ गई है।
उल्लेखनीय है कि 15 अक्तूबर के प्रदेश के किसी भी जिले मेें ऊर्जा मंत्री कभी भी दस्तक दे सकते हैं। जिसमें हाथरस जिला भी शामिल है। बिजली महकमे में इस तरीके का पत्र भी आ गया है। पत्र के आने के साथ बिजली अफसर विभिन्न योजनाओं के तहत हुए कामों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ की कागजी रिकार्ड को दुरुस्त कर रहे हैं। सब स्टेशनों से लेकर लाइनों तक को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चेकिंग की रफ्तार तेज हो गई है। गुरुवार को शहर के शहर के नवीपुर खुर्द व शिव कालोनी में एसडीओ पवन कुमार वर्मा, जेई तेजपाल सिंह के नेतृत्व में चेकिंग की गई। आठ लोगों ने कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी। इससे बिजली चोरों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें