फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस और कासगंज रोड के साथ पंत चौराहे से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस टीम ने शुक्रवार को हाथरस रोड, कासगंज रोड और पंत चौराहे से अतिक्रमण हटवाया। पालिका की टीम ने हजारों रुपये का जुर्माना भी ठोंका।
विज्ञापन

इस अभियान का नेतृत्व एसडीएम संजय कुमार, सीओ जेएस अस्थाना और नगर पालिका के ईओ संदीप सक्सेना ने किया। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा, नगर पालिका कर्मचारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा।
अभियान के तहत जीटी रोड, बाजार क्षेत्र, पंत चौराहा से लेकर कासगंज रोड, हाथरस रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। पंत चौराहे पर सड़क को घेर रहे सूखे पेड़ों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। वहीं सड़क किनारे लगे बड़े-बड़े होर्डिंग बोर्ड भी हटवाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा, सड़क किनारे लगे कुछ बिजली के खंभों को भी चिह्नित कर उन्हें हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि पंत चौराहा नगर का सबसे व्यस्त चौराहा है, जहां आए दिन जाम लगता रहता है। लोगों को आवागमन में काफी समय लग जाता है।
अभियान से पहले ही जीटी रोड स्थित बाजार क्षेत्र में कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लिया, ताकि कार्रवाई के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल शुरुआत है। आने वाले दिनों में नगर के अन्य हिस्सों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे। इन लोगों ने बताया कि व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरवासियों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद अब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें