फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फिर से जारी हुआ कुंवरपाल का मृत्यु प्रमाण पत्र

Sat, 27 Dec 2025 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र मामले में नगर पालिका ने अभी तक किसी पर कार्रवाई तो नहीं की, लेकिन मृतक कुंवरपाल का दूसरा प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। अब यह प्रमाण पत्र सही तिथि का जारी हुआ है। उधर, फर्जी प्रमाण पत्र कैसे बना और क्यूं बनवाया गया, यह बात जांच के नाम पर छिपाई जा रही है।
विज्ञापन


विष्णुपुरी, गंगा भीम बगीची निवासी कुलदीप कुमार (50) की 19 अगस्त 2025 को मौत हो गई थी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां मृत घोषित कर दिया था। उनके पैतृक गांव बरौली, हाथरस जंक्शन शव ले जाया गया था। वहां जहर से मौत की आशंका पर हाथरस जंक्शन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
इस प्रकरण में सामने आया था कि कुलदीप कुमार का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुआ, जिसमें मृत्यु की तिथि बदल दी गई थी। इस प्रमाणपत्र में मृत्यु की तिथि 16 अक्तूबर 2025 कर दी गई थी। यही नहीं इसके लिए पालिका में फर्जी प्रपत्र भी प्रस्तुत किए गए थे। इसी तिथि की मृतक सामग्री विक्रेता मंडल की रसीद भी लगी हुई थी।
विज्ञापन


पांच नवंबर को प्रमाणपत्र जारी किया गया था। इससे साफ था कि जानबूझ कर यह पत्र बनवाया गया है। अमर उजाला ने इस मामले को 21 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पालिका में खलबली मच गई थी। नगर पालिका ईओ ने प्रकरण में पलट प्रभारी व अन्य जिम्मेदार कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा था।


मामला हाईलाइट होने पर आनन-फानन मृतक की पत्नी राधा देवी से प्रार्थना पत्र लिया गया, जिसमें यह लिखा था कि प्रमाणपत्र पर तिथि गलत हो गई है। इसके बाद दूसरे प्रमाण पत्र को जारी करने की कवायद शुरू हो गई थी। 24 दिसंबर के नगर पालिका ने मृतक कुंवरपाल का दूसरा प्रमाण पत्र जारी कर दिया है, जिसमें मृत्यु की सही तिथि दर्शाई गई है।
विज्ञापन




इनका कहना है

प्रकरण की जांच की जा रही है। पहले प्रमाण पत्र के निरस्तीकरण की फाइल चल रही है। इसी फाइल में कार्रवाई का आदेश किया जाएगा।

रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें