फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरौठी में जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव कजरौठी में अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के जरिए ध्वस्त कराया गया। इस दौरान राजस्व टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। हालांकि, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पैमाइश के बाद नियमानुसार सख्ती पूर्वक अतिक्रमण को हटवा दिया।
राजस्व निरीक्षक डीसी पौरुष ने बताया कि ग्राम पंचायत कजरौठी में नाले पर अवैध कब्जा था। इस पर कुछ लोगों ने शिल्प आदि बनाकर कब्जा कर लिया था, जबकि यह नाला गांव के पानी की निकासी का मुख्य मार्ग था। यह नाला पोखर से लिंक था, लेकिन कब्जे की वजह से पानी पोखर तक नहीं पहुंच पा रहा था, लिहाजा बारिश के दिनों में गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे के निर्देश पर राजस्व व पुलिस टीम ने नाले से अवैध कब्जे को हटवा दिया है। एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अतिक्रमणकारियों को फिर से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। मौके पर ग्राम प्रधान महाराज सिंह, लेखपाल बलवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, महावीर सिंह, एसएचओ, एसएसआई अनिल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें