फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोकझोंक के बीच फुटपाथ को कराया खाली

विज्ञापन
जेसीबी से अतिक्रमण हटवाते चालक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

अतिक्रमण के प्रति एसडीएम के कड़े रूख को देखते हुए नगर पंचायत के कर्मियों की टीम बुधवार को जेसीबी और ट्रैक्टर को लेकर अतिक्रमण हटवाने के लिए बाजार में पहुंची तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने कुछ स्थानों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्ती की तो दुकानदारों से नोकझोंक और तनातनी हो गई।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक वीरेंद्र चौहान नगर पंचायत के अन्य कर्मियों के साथ सादाबाद के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी आदि जगहों से अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंचे तो वहां सड़क की पटरियों को घेरने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। काफी लोगों ने पटरियों को खाली कर दिया। दुकानों के आगे काफी आगे तक लगे तिरपालों को भी हटा लिया गया। इसके अलावा सड़क पर सजे सामान को भी आनन फानन में दुकानों के अंदर रख दिया गया। कई ढकेल वाले ढकेलों को लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। सब्जी मंडी में कुछ लोगों से टीम की नोकझोंक हो गई। हालांकि टीम की यह कार्रवाई सिर्फ अतिक्रमण को स्वयं हटाने की हिदायत देने भर तक रही। शाम को फिर से अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें