एसई दफ्तर में एक्सईएन के साथ बैठक करते चीफ इंजीनियर अलीगढ़।
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के चीफ इंजीनियर बीएस गंगवार ने शुक्रवार को ओढ़पुरा बिजली दफ्तर पर पहुंचकर जिले की बिजली अफसरों की क्लास लगाई। उन्होंने राजस्व वसूली की स्थिति काफी खराब मिलने पर चारों एक्सईएन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सख्ती से बकाया वसूलने के निर्देश दिए।
चीफ इंजीनियर ने बताया कि हाथरस जिले में 100 करोड़ से अधिक का बकाया चल रहा है। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी बकाए की स्थिति को नहीं सुधारा जा रहा है। राजस्व वसूली की समीक्षा करने के लिए वह हाथरस आए थे। उन्होंने बताया कि अगर आगामी दिनों में राजस्व वसूली न सुधरी तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।