फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए विकास भवन पर गरजे कर्मचारी

Wed, 09 Jan 2019 12:30 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी व अन्य विभागों के कर्मचारी धरना देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी विकास भवन के गेट पर जमकर गरजे। यहां तयशुदा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में राज्य कर्मचारी और अन्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के गेट पर तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन


वहीं इस हड़ताल के चलते कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, न्यूनतम वेतन 26 हजार एवं स्कीम वर्कर्स, मानदेय संविदा पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ता, रसोइयों, मनरेगा कर्मियों व मानदेय संविदा, आउटसोर्सिंग आदि अन्य समस्त कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 18 हजार प्रतिमाह दिए जाने की मांग की। वहीं कर्मचारियों का कहना था कि राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते को तत्काल पूर्व की तरह किया जाए।  

जिलाध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें या तो कर्मचारी मजदूरों की मांगों तत्काल पूरा करें, अन्यथा की स्थिति में 2019 के लोकसभा चुनावों में कर्मचारी मजदूर उन्हें सत्ता से दूर कर देगा। इस मौके पर फेडरेशन अध्यक्ष टीकाराम पाल, उपाध्यक्ष रवेंद्र सिंह यादव, आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष मीना सेंगर, जिला संयोजिका आशा दीक्षित, आशा बहू संघ की जिलाध्यक्ष लतेश कुमारी एवं प्रदेश सचिव गिरजेश कुमारी, विकास भवन के अध्यक्ष इंद्रमोहन गौड़, सिंचाई संघ के राजेंद्र ने धरने को संबोधित किया। इस मौके पर राकेश पाठक, वारिस अंसारी, बॉबी हसन, बद्रीलाल चौहान, रमेश चंद्र, महावीर सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें