फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज बस में चालक-परिचालक से अभद्रता पड़ेगी महंगा, टिकट मशीन करेगी वीडियो रिकोर्ड

Fri, 13 Jan 2023 08:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ईटीएम मशीन में एक कैमरा लगा है। जिससे चालक-परिचालक बसों में होने वाली अभद्रता का खुद वीडियो भी बना सकेंगे। वीडियो को अपने अधिकारियों को दिखा सकेंगे, जिससे यह पता चलेगा कि गलती यात्री की है या फिर चालक-परिचालक की।
 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बस में यात्रियों का चालक या परिचालक से बात-बात पर अभद्रता करने की शिकायतों पर अब लगाम लगेगी। रोडवेज बस में यात्रियों को चालक-परिचालक से अभद्रता करना महंगा पड़ेगा। टिकट काटने वाली मशीन से सामने वाले की वीडियो भी रिकोर्ड की जा सकेगी।

विज्ञापन


डिपो में बीते दिनों आईं नई इलेक्ट्रॉनिक्स टिकट मशीन (ईटीएम) में पीछे की तरफ कैमरा लगा हुआ है। इस कैमरे से चालक-परिचालक वीडियो भी बना सकेंगे और पूरी घटना से अफसरों को भी अवगत करा सकेंगे। रोडवेज बदलते समय के साथ खुद को हाईटेक करने की कोशिश में जुटा हुआ है। बीते दिनों हाथरस डिपो में 87 ईटीएम मशीनें आईं थीं। इन मशीनों में डेबिट और क्रेडिट कार्ड के अलावा यूपीआई से भुगतान लेने की सुविधा है। 

साथ ही इस मशीन में एक कैमरा लगा हुआ है। इस कैमरे की मदद से चालक-परिचालक आए दिन बसों में होने वाली अभद्रता का खुद वीडियो भी बना सकेंगे। वीडियो को अपने अधिकारियों को दिखा सकेंगे, जिससे यह पता चलेगा कि गलती यात्री की है या फिर चालक-परिचालक की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें