फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बवंडर के बाद बढ़ा बिजली-पानी का संकट, दूर गांव से लाना पड़ रहा पीने का पानी

Sat, 17 Jun 2023 08:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बिजली नहीं आने से दिन तो किसी तरह पेड़ों की छांव में बैठकर गुजर जाता है, लेकिन रात को मच्छर नहीं सोने देते। भूभर्ग जलस्रोत नीचे चला गया है। हैंडपंपों से भी पानी नहीं आता। घरों में सबमर्सिबल लगवा रखी हैं, लेकिन बिना बिजली के उनसे भी पानी नहीं मिल रहा। गांव के लोग बुग्गी, साइकिल और अन्य वाहनों पर टंकियों में दूर से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
गांव बहादुरपुर देवकरण में साईकिल पर टंकी रखकर पानी लाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ के गांव बहादुरपुर देवकरण में बृहस्पतिवार की दोपहर को आए बवंडर ने गांव वालों का काफी नुकसान हुआ। बिजली विभाग अभी तक टूटे हुए खंभे और बिजली की लाइनों को दुरुस्त नहीं करा सका है। इस कारण ग्रामीणों को बिजली और पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन




गांव के निवासी ऊदल सिंह, प्रमोद गुप्ता, कंचन सिंह, हर प्रसाद बघेल, राघवेंद्र यादव, चरन सिंह, बलवीर सिंह, मुन्नालाल, धर्मवीर सिंह, राजनलाल गौतम, राकेश यादव, रामकृष्ण पाल, कर्मवीर सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि एक तो वह प्रकृति की मार से परेशान हैं और दूसरे प्रशासन और बिजली विभाग अभी तक बिजली-पानी के इंतजाम सुचारू नहीं करा सका है। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से तहसीलदार कीर्ति सिंह आई थीं। उन्होंने न तो किसी ग्रामीण का हाल-चाल पूछा और न हीं नुकसान की भरपाई के संबंध में कोई बात की। गांव में घूमने के बाद वह गाड़ी में बैठकर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली नहीं आने से दिन तो किसी तरह पेड़ों की छांव में बैठकर गुजर जाता है, लेकिन रात को मच्छर नहीं सोने देते। भूभर्ग जलस्रोत नीचे चला गया है। इस कारण यहां लगे हैंडपंपों से भी पानी नहीं आता। उन्होंने घरों में सबमर्सिबल लगवा रखी हैं, लेकिन बिना बिजली के उनसे भी पानी नहीं मिल रहा। गांव के लोग बुग्गी, साइकिल और अन्य वाहनों पर टंकियों में दूर से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें