फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शहर में सात घंटे गुल रही करीब 16 मोहल्लों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग की टीम ने रविवार को जनपद में अलग-अलग फीडरों पर मरम्मत कार्य किया। इस बीच उक्त फीडरों से जुड़े क्षेत्र की बिजली गुल रही। शहर में सात घंटे तक करीब 16 मोहल्लों की बिजली गुल रही। हाथरस शहर व देहात के अलावा सादाबाद में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

दाऊजी मेला को निर्बाध आपूर्ति दिए जाने के लिए लाइनों पर मरम्मत कार्य किया गया। इसके चलते वाटर वर्क्स फीडर व कांशीराम फीडर से संचालित होने वाले मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही। इसमें जनपद न्यायालय परिसर, बेलनशाह, किला गेट, सीयल खेड़ा, गोशाला रोड, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, चौबे वाले महादेव, कांशीराम कॉलोनी, नयावास, कच्चा पेच, तरफरा रोड, चामड़ गेट, शिव कॉलोनी, अईयापुर, विक्रांत नगर आदि में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रही।

इधर, सादाबाद बघैना फीडर से गांव मई, बनारसीपुर, बिलारा, चिरावली, नगला गूलर व गाजी गढ़ी आदि गांवों की बिजली भी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रही। सुबह आठ बजे से सुबह 10 बजे तक गिजरौली व नवीपुर फीडर से आगरा रोड से घंटाघर तक के क्षेत्र की आपूर्ति दो घंटे बंद रही। प्रगतिपुरम फीडर के कई क्षेत्रों में भी मरम्मत कार्य के कारण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित की गई। अधिशासी अभियंता हाथरस शहर संदीप कुमार ने बताया कि निर्धारित समय आपूर्ति को सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें