फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चंदपा में सात तो हसायन क्षेत्र में छह घंटे ठप रही बिजली

Tue, 25 Mar 2025 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
चंदपा फीडर पर किया जाता मरम्मत कार्य। स्रोत : विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिले के 33 केवी चंदपा विद्युत उपकेंद्र की बिजली सात घंटै और हसायन विद्युत उपकेंद्र की बिजली सोमवार को छह घंटे ठप रही। दोनों उपकेंद्रों पर मरम्मत और लाइन बदलने का कार्य कराया गया। बिना बिजली के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


चंदपा उपकेंद्र पर सोमवार को नए वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स (वीसीबी) लगाने का कार्य किया गया। यह कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक हुआ। इस कारण करीब सात घंटे इससे जुड़े गांवों की बिजली ठप रही। हसायन उपकेंद्र पर भी सुबह 10 बजे से ब्रेकर बदलने के कार्य की शुरुआत की गई। शाम करीब चार बजे तक यह काम चला। इस तरह कस्बे के अलावा इससे जुड़े गांवों की आपूर्ति करीब छह घंटे ठप रही।
बिना बिजली के दोनों उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह-सुबह बिजली ठप होने से पानी का संकट भी खड़ा हो गया। इस कारण रोजमर्रा के कामकाज नहीं हो पाए। बिजली से जुड़े व्यापारिक काम भी चौपट पड़े रहे। शाम को बिजली आने पर ही यह काम पटरी पर लौट सके। इसे लेकर उपखंड अधिकारी हसायन शुभम सिंह व उपखंड अधिकारी द्वितीय अभिषेक कुमार राठौर ने बताया कि निर्धारित समय तक काम पूरा करने के बाद दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

बातचीत,,,,,,,

सुबह से ही बिजली नहीं आ रही। इस कारण काफी काम अटक गए हैं। काफी देर इंतजार के बाद पता चला कि ऊपर से ही बिजली बंद है। काम होने के बाद आएगी, अब इंतजार कर रहे हैं।
-अमित राना निवासी चंदपा।






पूरे चंदपा में सुबह से बिजली नहीं आई है। इस कारण किसानों को तो दिक्कत हुई ही है, साथ ही जो लोग बिजली से जुड़े कार्य करते हैं, उनके काम नहीं हो पाए।
-पवन सेठ निवासी चंदपा।
-





हमारे यहां बिजली न आने से काफी समस्या रही है। जरूरी कार्य पूरे दिन ठप पड़े रहे। शाम को बिजली आने के बाद ही काम शुरू हो पाए हैं। बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा।
-जसवंत कुमार निवासी नवीपुर, हसायन।






अब गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्मी में बिना बिजली के काफी दिक्कत होती है, लेकिन बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य होने के बाद बिजली अच्छी आएगी, इसलिए यह काम भी जरूरी है।
विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार निवासी नवीपुर, हसायन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें