मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी के ससुराल पक्ष के लोग उसको अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे, जिससे वह काफी परेशान रहती थी। वह बीमारी से ग्रसित हो गई। इसलिए उसकी मौत हुई है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के मोहल्ला अहेरियान में 24 मार्च को संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव चाटी निवासी खुशबू (25) शादी दो साल पूर्व कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के मोहल्ला अहेरियाना निवासी उमेश के साथ हुई थी। मृतका के पिता केशवदेव का आरोप है कि उनकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग उसको अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे, जिससे वह काफी परेशान रहती थी।
वह बीमारी से ग्रसित हो गई। इसी वजह से उनकी बेटी की मौत हुई है। इस संबंध में सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह का कहना है कि विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।