फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विद्युत विभाग के एक्सईएन की बुलेरो पलटी, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
हाथरस-सादाबाद मार्ग पर पलटी एक्सईएन विद्युत की कार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सादाबाद-हाथरस रोड पर गांव बिसाना के निकट कार से टकराने के बाद बुलेरो सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई। घटना में कार सवार सादाबाद विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता बाल बाल बच गए, जबकि उनका गाड़ी चालक घायल हो गया।
विज्ञापन




अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार शनिवार को बैठक में भाग लेने के लिए सादाबाद से हाथरस जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हाथरस रोड पर गांव बिसाना के निकट उनकी बुलेरो कार एक अन्य कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में उतर कर पलट गई। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।




बुलेरो चालक गजेंद्र सिंह निवासी सादाबाद के चोट आई, जबकि अधिशासी अभियंता बाल बाल बच गए। सूचना पर मौके पर सीओ सादाबाद गोपाल सिंह और बिजली विभाग के जेई व अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें