फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसपी ने सुनी शिकायतें, अवैध कब्जों पर जताई नाराजगी

Sun, 21 Jan 2024 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद में डीएम ने समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतें लंबित न रखी जाएं। समस्त अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में समय से आकर जन समस्याएं सुनें और उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करें। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि एवं चकमार्गों पर अगर कोई दोबारा कब्जा करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
सादाबाद तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस मेंशिकायत सुनते डीएम एवं एसपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। डीएम नाली, चकमार्ग और अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की पुनरावृत्ति न होने देने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


एसडीएम मनीष चौधरी एवं सीओ गाेपाल सिंह के अलावा अन्य जिला व तहसील स्तरीय अफसरान मौजूद रहे। डीएम ने समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतें लंबित न रखी जाएं। समस्त अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में समय से आकर जन समस्याएं सुनें और उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करें। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि एवं चकमार्गों पर अगर कोई दोबारा कब्जा करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। समाधान दिवस में 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने आईजीआरएस, तहसील दिवस और अन्य किसी माध्यम प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सासनी तहसील में कुल 12 शिकायतें आईं। इनमें में एक, हाथरस तहसील में कुल 23 में से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सिकंदराराऊ तहसील में कुल 36 शिकायतें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें