फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिसिटी बिल 2020 व निजीकरण के विरोध में भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2020 और निजीकरण के विरोध में सोमवार को कर्मियों ने काला दिवस मनाया। कर्मियों ने दाए हाथ पर काली पटटी बांधकर विरोध किया। भोजनावकाश में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिले के समस्त बिजलीघरों एवं कार्यालयों पर सभा का आयोजन भी किया। इस मौके पर विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की एक सभा कार्यालय अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल ओढपुरा पर हुई। जिसकी अध्यक्षता अभियंता संघ के वरिष्ठ अभियंता खानचंद्रा ने की। संचालन संघर्ष समिति के संयोजक सत्यवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

सभा में मुख्य रूप से राजाबाबू सारस्वत, ओपी सिंह, गोपीचंद भास्कर, गिर्राज सिंह, अशोक सारस्वत, रमेश कुमार शर्मा, अभय प्रताप सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रिसिटी अमेडमेंट बिल 2020 को सरकार से वापिस लेने की मांग की। अंत में सभा के अध्यक्ष ई. खानचंद्र ने सभी पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया और सरकार की इस जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एकजुट रहकर आंदोलन करने की अपील की। सभा में मुख्य रूप से एएसडीओ पवन वर्मा, एसएन पांडे, कृष्णगोपाल अग्रवाल, विनोद तोमर, लेखराज सिंह, अशोक सारस्वत, ऋषि कुमार ,अंकित, हेमेंद्र सिंह, तरुण गौतम, ललित कुमार, मुंशी लाल, गोविंद माधव, हरीश कुमार, आरके सिंह, अभय प्रताप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें