फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रिटायर दरोगा भी निकला कोराना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद/हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब सादाबाद का एक रिटायर्ड दरोगा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दाखिल है।
विज्ञापन

नगला चौधरी का 65 वर्षीय उक्त रिटायर्ड दरोगा वैसे तो फिरोजाबाद रहता है लेकिन वह पिछले दिनों अपने बेटे के पास सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला चौधरी आया था। वहां उसकी तबियत खराब हो गई तो उसे उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अब उसकी जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नगला चौधरी भेज दी गई। टीम वहां से उसके बेटे सहित छह लोगों को क्वारंटीन सेंटर के लिए ले गई। इस मामले में एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार ने बताया कि नगला चौधरी के उक्त व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी मिली है। अब वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें