फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे तक बिजली ठप

Tue, 09 Feb 2016 11:18 PM IST
हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पूरे शहर में मंगलवार को छह घंटे तक बिजली संकट से हाहाकार मचा रहा। बिन बिजली के जहां लोगों ने घरेलू कामों में दिक्कतें झेलीं, वहीं फैक्ट्री कारखानों में कामकाज ठप पड़ा रहा। लेबर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, जिससे व्यापारियों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा। बागला अस्पताल में भी मरीजों को बिन बिजली के काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मीतई स्थित 220 केवी विद्युत सबस्टेशन पर मंगलवार को ट्रांसमिशन टीम द्वारा ट्रांसफॉर्मर की बसवार बदले जाने का काम किया गया, जिस वजह से शहर के ओढ़पुरा बिजलीघर और प्रगतिपुरम   बिजलीघर से जुडे़ शहरी इलाकों में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली संकट कायम रहा। बिना बिजली के लोगों को घरेलू कामों     में दिक्कतों का सामना करना पड़ा   तो वहीं उद्योग धंधे भी बुरी तरह से प्रभावित हुए। विद्युत उपकरणों की रिपेयरिंग करने वाले मिस्त्री भी काम न मिलने से परेशान रहे। इधर, कारखानों में बिन बिजली मशीन न चल पाने के कारण लेबर खाली हाथ बैठी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें