फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से विद्युत खंभा टूटा

विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली से खंभा टूटने के बाद मौके पर लाइन को दुरुस्त करते विद्युत कर्मी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे के आर्य समाज रोड पर शनिवार को सूखे चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में खंभा टूटकर गिर गया और बिजली की बंच लाइन ट्रॉली पर जा गिरी। हालांकि, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

इससे कस्बे में सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ट्रैक्टर-ट्रॉली इगलास की ओर से सूखा चारा लेकर हाथरस-मथुरा मार्ग की तरफ आ रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
मुरसान बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रवेश यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया था। पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। करीब एक घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

ट्रैक्टर ट्रॉली से खंभा टूटने के बाद मौके पर लाइन को दुरुस्त करते विद्युत कर्मी।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें