फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों को तबादला नहीं आया रास, कामकाज का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

कई सालों से जिले में जमे कर्मियों को पड़ोसी जिला अलीगढ़ में तबादला रास नहीं आया। सोमवार को कामकाज का बहिष्कार कर एक दर्जन से अधिक कर्मियों ने चीफ आफिस अलीगढ़ पहुंच कर तबादला रोकने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बता दें कि ट्रांसफर नीति के तहत अफसरों के बाद बीते दिनों जिले के अलग-अलग खंडों में तैनात एक दर्जन से अधिक कर्मियों का तबादला अलीगढ़ के लिए कर दिया गया। तबादला होने से कर्मियों में खलबली मच गई। इस संदर्भ में बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बातचीत हुई। सोमवार को बिजली कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मी अलीगढ़ मुख्य अभियंता आफिस पहुंचे। पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि ट्रांसफर नीति के तहत जो तबादले किए गए है उसमें त्रुटि हुई है। इसलिए तबादलों को रोका जाए। मुख्य अभियंता मुकुल सिंघल ने त्रुटि को दूर करने का आश्वासन दिया। कार्यालयों में बाबुओं के पटलों पर होने के कारण सुबह से शाम तक काम के लिए आने वाले उपभोक्ता बैरंग लौट गए। कुछ बिलिंग काउंटर भी बंद रहे। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें