फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली बिजली, लोगों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर के विद्यापति नगर और बालापट्टी में छठवें दिन भी बिजली संकट कायम रहा। एक्सईएन के भौतिक सत्यापन के बाद भी यहां बिजली संकट दूर नहीं हो सका।
विज्ञापन

बीते गुरुवार को मथुरा रोड पर प्रेमनगर कॉलोनी के निकट अपने मकानों के ऊपर से जा रही बालापट्टी फीडर की एचटी लाइन को काट डाला था, जिस वजह से बालापट्टी व विद्यापति नगर में बिजली संकट कायम हो गया था, जो कि 6 दिनों बाद भी दूर नहीं हो सका। मंगलवार को भी पूरे दिन लोग बिजली के लिए तरसते रहे। लोगों का आरोप था कि एक्सईएन गुलाब सिंह भी मौके पर स्थिति का भौतिक सत्यापन कर चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लाइन को काटने वालों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर जल्द ही इन इलाकों की बिजली को सुचारू नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन

बालापट्टी और विद्यापति नगर के लोग पानी भरने तक के लिए तरस गए हैं। किसी तरह हजारों रुपये की केबल लाकर काफी दूर दूसरे ट्रांसफॉर्मर से जोड़कर बिजली प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन यह व्यवस्था सिर्फ वैकल्पिक ही बनी हुई है। समस्या का कोई स्थायी इंतजाम विभाग द्वारा अभी तक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें