फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन डालने के दौरान कटी केबल, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के कई गांवों के लोगों को दो दिन तक बिजली के लिए तरसना पड़ा। गिजरौली बिजलीघर से मीतई फीडर को जाने वाली लाइन की 11 हजार केवीए की केबल को जेसीबी ने पाइप डालने के दौरान हरवंश बिहार कालोनी के निकट काट दिया। इस कारण लोगों को दो दिन तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों की हीलाहवाली का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि एक तरफ प्रदेश के ऊर्जामंत्री अभी से गर्मियों में उपभोक्ताओं के बेहतर सप्लाई देने की बात कह रहे हैं। वहीं जिले के विभागीय अधिकारी कामकाज में ढुलमुल रवैया अपना रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर अमृत योजना के तहत हरवंश बिहार के निकट जेसीबी से पाइप लाइन डालने के दौरान 11 हजार केवीए की केबल कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण मीतई फीडर से जुड़े तमाम गांवों के लोगों बृहस्पतिवार की दोपहर से शुक्रवार की शाम तक बिजली के दर्शन नहीं हुए। इस कारण लोगों को पीने के पानी तक के लिए तरसना पड़ा। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। कुछ कारखानों की मशीनें थमी रही। लोग बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आए। विभागीय कर्मियों की ढुलमुल रवैये से लोगों में गुस्सा है। इससे आला अफसर बेसुध बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें