फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड की धीमी प्रगति पर प्रभारी मंत्री ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रभारी व मंत्री पंचायती राज विभाग भूपेंद्र सिंह ने विकास प्राथमिकता के 37 कार्यों की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं में धनराशि उपलब्ध नहीं है, उनके लिए शासन को पत्र लिखने एवं बजट की मांग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने इसके अलावा अमृत योजना, नगरीय स्ट्रीट लाइट योजना, अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, पोषण मिशन, ग्रामीण विद्युतीकरण, आदि की समीक्षा की। गोल्डन कार्ड निर्माण में प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई। पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही सहभागिता योजना, टीकाकरण, ईअर टैगिंग तथा संरक्षित योजना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैंडपंपों के रिबोर का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक सदर हरी शंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एडीएम जेपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें